A2Z सभी खबर सभी जिले की

‎15 जनवरी 2026 को मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित है कार्यक्रम

‎शिक्षक महानायक के दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ब्रह्म भोज एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम

‎शिक्षक महानायक के दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ब्रह्म भोज एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम

‎15 जनवरी 2026 को मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित है कार्यक्रम

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सादर अनुरोध किया गया है कि सिर्फ राज्य ही नहीं अपितु पूरे देश भर के शिक्षकों के मसीहा शिक्षक महानायक अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में राष्ट्रीय संरक्षक दिवंगत बृजनंदन शर्मा जी के आत्मा की शांति हेतु ब्रह्म भोज एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम दिनांक 15 जनवरी 2026 को मिलर हाई स्कूल मैदान वीर चंद पटेल पथ पटना में संपन्न होने जा रहा है। ब्रह्मभोज का कार्यक्रम अपराह्न 2:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा।

अतः सभी सम्मानित शिक्षकगण  सम्मानित शिक्षिकाऐं बहनें सभी उच्च एवं प्राथमिक विद्यालयों के सम्मानित प्रधानाध्यापक/प्रधान शिक्षक अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ अखिल भारतीय शैक्षिक संघ बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सहित देश और राज्य भर में संचालित सभी शिक्षक संघों के प्रखंड से लेकर राज्य स्तर के सभी सम्मानित अध्यक्ष महासचिव प्रधान सचिव एवं सभी पदधारकगण शिक्षा विभाग बिहार सरकार सहित शिक्षा विभाग बिहार के सभी जिलों के  सभी सम्मानित पदाधिकारीगण सम्मानित कर्मचारीगण एवं सभी सम्मानित शिक्षा प्रेमियों मेरे परिवार के सभी सम्मानित शुभचिंतको से सादर अनुरोध है कि आप सभी निर्धारित तिथि को ससमय ब्रह्म भोज सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने तथा प्रसाद ग्रहण करने की कृपा प्रदान करें, जिससे हम सभी परिजनों को संबल मिल सके और दिवंगत बृजनंदन शर्मा जी के आत्मा को शांति मिल सके।

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!