
*पिछले ठंड महीने का फोटो 2025 की ठंडक महीने में चल रहे मनरेगा कार्यों हो रहा प्रयोग*
– ग्राम पंचायत बरतनिया में जमकर चल रहा मनरेगा फर्जीवाड़ा
– मेट , ग्राम प्रधान , सचिव व टी ए की मिलीभगत से चल रहा मनरेगा फर्जीवाड़ा
– मेट द्वारा मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने में है माहिर – ग्रामीण
कुदरहा बस्ती,,विकासखंड कुदरहा के अंतर्गत भ्रष्टाचार मामले में बहुचर्चित ग्राम पंचायत बरतनिया में मेट के द्वारा किया जा रहा मनरेगा फर्जीवाड़ा का मामला प्रकाश में आया है जिसमें मेट , प्रधान ,सचिव व तकनीकी सहायक (जे ई ) के सह पर पिछले साल के ठंड के फोटो का उपयोग 2025 की ठंड महीने में मनरेगा कार्य में प्रयोग किया गया ,फोटो ठंडक महीने में चल रहे मनरेगा कार्यों में आनलाइन मनरेगा साइट पर धड़ल्ले से अपलोड कर रही है जिसको लेकर मनरेगा APO व BDO कुदरहा पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है ।
आपको बता दे कि ग्राम पंचायत बरतनिया में ग्राम प्रधान द्वारा विकास के नाम पर कई बार एक ही साइड का फोटो हर साल उपयोग कर चुके हैं और सचिव व तकनीकी सहायक (जे ई ) पर भी मामला जानने के बाद भी नहीं करते है कोई कार्रवाई ,
वर्तमान समय में ग्राम पंचायत बरतनिया में चल रहे मनरेगा योजना के तहत , मदारी के खेत से मदन के खेत तक बंधा निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें पुराने ठंड के मौसम का फोटो वर्तमान समय में अपलोड करके कराया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कोई भी काम नहीं हो रहा है ।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती