

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। बाईक से गांव आ रहा युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरी बुजुर्ग निवासी अंशु (25)पुत्र रामबाबू बाईक से इचौली से टिकरी आ रहा था तभी कपसा के निकट पहाडिया दाई मंदिर के निकट बाईक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर घायल युवक का इलाज किया जा रहा है युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था जबकि उसके सर, मुंह और हाथों में गंभीर चोंटें बताई जा रही हैं। वहीं घायल अंशु ने बताया कि वह धीरे गति से बाईक चला रहा था लेकिन अचानक क्या हुआ उसे जानकारी नहीं है।