
नालछा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
नालछा न्यूज/नालछा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया व उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक पांचीलाल मेडा ने संबोधित करते हुए कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा शास्त्री जी के जय जवान, जय किसान के नारे ने देश में नई क्रांति लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज भी गांधी और शास्त्री जी के आदर्श समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, कार्यक्रम को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद इंदुरकर, मांडव नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप यादव, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुखराम मकवाना, मनोज ग्वाल, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष हरिओम पटेल, द्वारा संबोधित किया गया।
सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताये मार्ग पर चलने और समाज में भाईचारा, शांति एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पप्पू भाभर, ननका भगत, हातम पटेल, मुकेश पीपलीमाल, दादू भाई, संदीप पवार, जितेंद्र मकवाना, सीताराम पाल, लक्की सेन, बाबू भाई तलवाड़ा, कपिल वर्मा, राजाराम कटारे, खड़कसिंह, रामा बाबा, खीमा मेडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
