A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्कूली बच्चों ने किया थाना का शैक्षणिक भ्रमण, प्रभारी ने दिए कानून की जानकारी

*स्कूली बच्चों ने किया थाना का शैक्षणिक भ्रमण, प्रभारी ने दिए कानून की जानकारी,,*

चारामा :- थाना परिसर में आज शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय स्कूल चारामा के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शामिल किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पुलिस विभाग के कार्यप्रणाली की जानकारी देना और समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

थाना प्रभारी जितेन्द्र साहू ने छात्रों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियमों तथा नवीनतम कानूनों के बारे में सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि महिला संबंधी अपराधों की पहचान कैसे करें, और जरूरत पड़ने पर किन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

साइबर फ्रॉड की जानकारी देते हुए पुलिस ने समझाया कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम या फर्जी कॉल से कैसे सावधान रहना चाहिए। साथ ही, बच्चों को बताया गया कि किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

यातायात जागरूकता के अंतर्गत बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सड़क पर सुरक्षित चलने के नियमों की जानकारी दी गई। इसके अलावा बच्चों को कुछ नए कानूनों की भी जानकारी दी गई, जो उनके भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी।

 

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकगण ने भी पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे भ्रमण से बच्चों में कानून के प्रति समझ विकसित होती है और वे जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित होते हैं। यह भ्रमण बच्चों के लिए प्रेरणादायक रहा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button