मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रेमिका से मिलने के लिए बुर्का पहनकर पहुंचा बांग्लादेशी

प्रेमिका से मिलने के लिए बुर्का पहनकर पहुंचा बांग्लादेशी
WhatsApp Facebook

प्रेमिका से मिलने के लिए बुर्का पहनकर पहुंचा बांग्लादेशी

जहानाबाद। में गुरुवार को बुर्का पहने एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बुर्का पहनकर पहुंचा था। उसके हाव-भाव और चलने के तरीके पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की और बुर्का हटाने को कहा, लेकिन युवक ने मना कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। जब उसके चेहरे से बुर्का हटाया गया तो महिला की जगह युवक निकला।जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने लात-घूंसों व बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से निकालकर नगर थाने ले गई। युवक की पहचान किशोर राठौर के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के 24 परगना का रहने वाला है। वह जहानाबाद में ही रहकर टाइल्स मिस्त्री का काम करता है। घटना शहर के शेख आलमचक मोहल्ला स्थित फिदा हुसैन रोड की है।पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पिछले एक महीने से जहानाबाद में टाइल्स मिस्त्री का काम कर रहा है। फिदा हुसैन रोड इलाके में काम के दौरान उसकी पहचान एक महिला शिक्षिका से हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और मुलाकातें होने लगीं। युवक ने बताया कि दो-चार दिन पहले महिला शिक्षिका के परिजनों ने दोनों को बातचीत करते देख लिया था। इसी वजह से वह गुरुवार को बुर्का पहनकर उससे मिलने पहुंचा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।युवक को काम दिलवाने वाले मोहम्मद साहिद ने बताया, “मेरे एक मजदूर ने आरोपी युवक को अपना बहनोई बताते हुए उसके लिए काम दिलाने का अनुरोध किया था। इसके बाद मैंने उसे एक निर्माणाधीन मकान में टाइल्स लगाने का काम दिलवा दिया। वह वहां पिछले करीब एक महीने से काम कर रहा था।” साहिद ने आशंका जताई कि मामला किसी युवती से मिलने का हो सकता है। उनके अनुसार, जिस निर्माणाधीन मकान में युवक काम करता था, वहीं उसकी किसी से पहचान हुई होगी। संभवतः उसी से मिलने के लिए वह बुर्का पहनकर पहुंचा था। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें घटना के पीछे यही वजह समझ में आती है।नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह भी सत्यापित कर रही है कि युवक की पहचान और आधार कार्ड पर दर्ज पता सही है या नहीं। अभी तक युवक के खिलाफ कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।