DEEPAK SHARMA CORRESPONDENT
आलीराजपुर:-
कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने रविवार को बालक एवं बालिका एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, आम्बुआ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। छात्रावास व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री चौहान ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या तथा विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों से उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के बारे में भी चर्चा की।
मंत्री ने विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। f
जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर अवसर देना प्राथमिकता
मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
