A2Z सभी खबर सभी जिले की

भूमि विवादों के त्वरित समाधान हेतु हर शनिवार अंचल कार्यालयों में जनता दरबार

जनता दरबार में संबंधित अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य


जहानाबाद। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में भूमि विवाद निराकरण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रत्येक शनिवार पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक सभी अंचल कार्यालयों में भूमि विवाद निराकरण हेतु जनता दरबार आयोजित किए जाए।

जनता दरबार में संबंधित अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
प्राप्त प्रत्येक आवेदन की उसी दिन “भू-समाधान पोर्टल” पर प्रविष्टि की जाएगी। दोनों पक्षों को सुनकर आपसी सहमति एवं सुलहनामा के माध्यम से समाधान का प्रयास किया जाएगा। अंचल स्तर पर निष्पादन संभव नहीं होने वाले मामलों को 15 दिनों के भीतर अनुमंडल स्तर पर अग्रसारित किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के बाद स्टेशन डायरी दर्ज की जाएगी तथा पुनः अतिक्रमण की स्थिति में नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

दुर्घटना अथवा आपदा की स्थिति में अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। वाद एवं नोटिस के तामिला की जिम्मेवारी संबंधित थानाध्यक्ष की होगी। जिला प्रशासन की अपील किया है कि भूमि अथवा जमीन से संबंधित किसी भी विवाद या शिकायत के समाधान हेतु प्रत्येक शनिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भाग लेकर भूमि विवाद का समाधान पाएं।

Related Articles
Show More
Back to top button