A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोपबंधु उच्च विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय ‘उल्लास’ प्रशिक्षण शिविर

कालाहांडी जिले के लांजीगढ़ ब्लॉक के विश्वनाथपुर स्थित गोपबंधु उच्च विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय ‘उल्लास’ प्रशिक्षण कार्यक्रम गोष्ठी शिक्षा अधिकारी (BEO) रूसिया मेहेर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

गोष्ठी शिक्षा अधिकारी ने सभी सर्वेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र के असाक्षरों/निरक्षरों का ‘उल्लास ऐप’ (ULLAS App) पर पंजीकरण करने तथा स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से उन्हें साक्षर बनाकर ‘विकसित ओडिशा’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान देने का निर्देश दिया। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा देश के 95 प्रतिशत लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे ब्लॉक स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान उन्होंने किया।इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुजाता मलिक, 13 क्षेत्रीय साधन केंद्र संयोजक (CRCC), तथा प्रत्येक क्लस्टर से 2-2 रिसोर्स शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे। उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को गोष्ठी शिक्षा अधिकारी श्री मेहेर ने प्रशिक्षण प्रदान किया। अंत में गोवर्धनपुर के क्षेत्रीय साधन केंद्र संयोजक कुमार गौरव परिड़ा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Show More
Back to top button