A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला नीट- यूजी 2025 परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

🧑‍⚖️ सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नीट-यूजी 2025 परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

➡️ सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी 2025 की उत्तर कुंजी में गलती सुधारने की याचिका को खारिज कर दिया।

➡️ याचिकाकर्ता शिवम गांधी ने प्रश्न पत्र कोड 47 के प्रश्न संख्या 136 की सत्यता पर सवाल उठाया था।

Related Articles

➡️ कोर्ट ने कहा कि किसी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय परीक्षा परिणामों में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।

➡️ पीठ ने कहा कि अगर हस्तक्षेप किया गया तो हजारों छात्र प्रभावित होंगे।

➡️ एनटीए ने स्पष्ट किया था कि याचिका में उल्लिखित उत्तर सही नहीं था और काउंसलिंग प्रक्रिया रोकने की कोई जरूरत नहीं।

➡️ जस्टिस पीएस नरसिंहा और जस्टिस महादेवन ने कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद, व्यक्तिगत आपत्तियों पर विचार नहीं किया जा सकता।

➡️ सुप्रीम कोर्ट ने माना कि एक अंक का भी बहुत महत्व होता है, लेकिन यह मामला सिर्फ कोर्ट से नहीं सुलझाया जा सकता।

➡️ कोर्ट ने सरकार से अनुरोध किया कि ऐसे विवादास्पद प्रश्नों की जांच के लिए निष्पक्ष समिति बनाई जाए।

➡️ बालासुब्रमण्यम ने कहा कि छात्रों के करियर पर एक अंक का फर्क पड़ता है, इसलिए भविष्य में ऐसे मामलों की जांच गंभीरता से होनी चाहिए।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!