A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

श्रीमद् भागवत गीता का सार खुशहाल जीवन एवं तनाव मुक्त जीवन का आधार..

रजत जंयती महोत्सव एवं तपस्वी ब्रह्माकुमार - ब्रह्माकुमारीयो का सम्मान


रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा मनावर के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जंयती महोत्सव एवं तपस्वी ब्रह्माकुमार – ब्रह्माकुमारीयो का सम्मान एवं श्रीमद् भागवत गीता का सार खुशहाल जीवन एवं तनाव मुक्त जीवन का आधार…

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मनावर के तत्वाधान में श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान प्रवचन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मनावर सेंटर पुष्पा कॉलोनी, धार रोड, मनावर की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। नगर में धार्मिक वातावरण को उत्साह से भरने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन 26 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक बालाजी कॉलोनी, धार रोड स्थित खंडेलवाल मांगलिक भवन में प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

कार्यक्रम में कथा वाचन का शुभ अवसर प्रसिद्ध राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भारती दीदी (कटनी, मध्यप्रदेश) को प्राप्त होगा, जो श्रीमद्भागवत गीता के अमृतमय ज्ञान का सुस्पष्ट और प्रेरणादायी प्रवचन करेंगी।

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ इस भव्य आयोजन की शुरुआत 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार प्रातः 10 बजे कलश यात्रा के माध्यम से होगी, जो ब्रह्माकुमारी आश्रम पुष्पा कॉलोनी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी।

मुख्य अतिथि एवं विशेष उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय निर्देशिका मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, इंदौर की राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आरती दीदी उपस्थित रहेंगी। वहीं, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मनावर सेंटर की संचालिका राजयोगिनी सुंदरी दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

तनावमुक्त शिविर भी होगा आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक तनावमुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजयोग और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ व सकारात्मक जीवन का मार्गदर्शन दिया जाएगा।

धर्मप्रेमी जनों से सहभागिता का आग्रह आयोजकों ने समस्त नगरवासियों एवं धर्मप्रेमी जनता से इस पावन गीता ज्ञान महोत्सव में सम्मिलित होकर दिव्य प्रवचनों का लाभ लेने का का अनुरोध किया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!