

देवीकोट/फतेहगढ़==== आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक देवीकोट में वार्षिक उत्सव उमंग 2024 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्लन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, अध्यक्ष मधु गाड़ी, विशिष्ट अतिथि शोभ सिंह, राजू दान तथा मुख्य वक्ता आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर के व्यवस्थापक पदम सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष अमृतलाल भूतड़ा एवं स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति सदस्य खेमाराम द्वारा अतिथि परिचय एवं अतिथियों को श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात स्कूल प्रधानाचार्य विक्रम सिंह द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रतिभाओं एवं भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विद्या मंदिर के नन्हे मुन्ने भईया बहनों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शारीरिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी पधारे अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया । कार्यक्रम में संस्कृत नृत्य, कवि सम्मेलन, शिशु वाटिका नृत्य, राष्ट्रभक्ति गीत एवं श्री राम नृत्य के साथ राजस्थानी नृत्य एवं पिरामिड प्रस्तुत किए गए। मुख्य वक्ता पदम सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में अनेक निजी एवं सरकारी विद्यालय संचालित हो रहे हैं लेकिन भारतीय शिक्षा पद्धति एवं संस्कारों के लिए विद्या भारती के विद्यालयों की आवश्यकता पड़ी और उनकी स्थापना की गई। मुख्य अतिथि छोटू सिंह भाटी ने कहा कि इस प्रकार के वार्षिक उत्सव के कार्यक्रमों से विद्यालय की गतिविधियां प्रस्तुत की जाती है इस प्रकार के विद्यालयों में पढकर श्रेष्ठ बालकों का निर्माण किया जाता है। वही मुख्य अतिथि ने वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की सराहना करते हुए भाई बहनों के उज्ज्वल भविष्य की क्षमता की। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजूदान जी ने संबोधित करते हुवे कहा कि कि सुसंस्कृत एवं संजीदा इंसान का निर्माण ही शिक्षा की प्रासंगिकता है शिक्षा के साथ-साथ जो सुसंस्कार विद्या मंदिर द्वारा दिए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय अतुलनीय है। और कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा के क्रियाकलाप समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वही कार्यकम के विशिष्ट अतिथि शोभ सिंह जी ने कहा की विद्या मंदिर स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं वह अपने आप में एक बड़ी बात है वही शोभ सिंह जी द्वारा विद्या मंदिर में खेल गतिविधियों को लेकर बच्चों को कीट उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई। विद्या भारती के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, माताओं बहनों ने पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इस अवसर पर समिति कार्यकर्ता ज्ञान सिंह, दिलीप शेरा, अमृत सिंह, कोजराज सिंह, जोगेंद्र सिंह, सवाई दान, ओम दान तथा विद्या भारती कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में समिति के कार्यकर्ता सवाई दान जी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों अभिभावकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन पदम दान एवं छात्र करुणा एवं ईश्वर कंवर ने किया।
