A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

आग लगने से दो एकड़ की गेहूं की फसल खाक

बांगरदा (खरगोन) ग्राम बांगरदा में विद्युत तारों से निकली चिंगारी से कृषक विक्रम सिंह चौहान के खेत में 2 एकड़ खेत की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
कृषक विक्रम सिंह चौहान ने इस प्रतिनिधि को बताया कि बांगरदा- नारलाय मार्ग पर स्थित उसके खेत में दो एकड़ गेहूं की फसल की कटाई उपरांत ढेर(गरी) लगाया गया था। एवं गेहूं निकालने की तैयारी की गई थी। परंतु रविवार दोपहर खेत में विद्युत तारों में फाल्ट आने पर खेत में चिंगारी से पूरे खेत में आग फैल गई इसकी चपेट में फसल का ढेर भी आ गया। आसपास के किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु हवा चलने के कारण आज पर काबू नहीं पाया गया। एवम दमकल आने तक दो एकड़ गेहूं की फसल का ढेर जलकर खाक हो गया। इस दौरान सनावद थाने पर सूचना देने पर सनावद से दमकल भी आ गई। एवं दमकल के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आपको आगे फैलने से रोकने में सफलता प्राप्त की। मौके पर पंचायत सचिव धर्मेंद्र मलगाया एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान क्रषको द्वारा बताया गया कि विद्युत विभाग के लापरवाही के कारण विद्युत तारों का संधारण नहीं किया जाता है जिसके कारण सामान्य हवा चलने पर भी तार आपस में टकरा जाते हैं एवं चिंगारियां निकलने पर आग लग जाती है एवं किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।
:- रामेश्वर फूलकर पत्रकार

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!