

ग्रामीण सेवा शिविर सेवा में ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां- ग्राम सेवा शिविर में कामां तहसीलदार भरतदान चारण ने बताया कि ग्राम पंचायत सुनहरा व अकाता में ग्रामीण सेवा शिविर के तहत गुरुवार को शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की बिजली, पानी, सड़क, आधार कार्ड, मूल निवास, भूमि विभाजन, राजस्व रिकार्ड कीजमाबंदी में काश्तकारों का नाम शुद्धि जैसी समस्याओं को मौके पर सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण कराया गया। इसके अलावा ग्रामीण सेवा शिविर में आवासीय पट्टे वितरित किए गए इसके अलावा पंचायत में चिन्हित टीवी मरीजों को आहार किट दी।