A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

ग्राम सेवा शिविर पखवाड़ा 2025 पशुपालकों को दी जानकारी

 ग्राम सेवा शिविर पखवाड़ा 2025 पशुपालकों को दी जानकारी ,ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कमां 9783029649

कामां – राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर, 2025 प्रारम्भ किये गये हैं। जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने बताया कि जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें 16 विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान कर रहे है। उन्होंने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये। गुरुवार 25/09/2025 को ग्राम सुन्हेरा व अकाता में शिविर लगाया गया ! जहां ग्रामीणों की सभी प्रकार की समस्या जैसे पानी, बिजली, राजस्व अतिक्रमण सबंधित सभी समस्या सुन कामां तहसीलदार भरतदान चरण ने तुरंत सबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया !

Related Articles

ग्राम सेवा शिविर में पशुपालन विभाग के मोनिटरिंग डॉ पवन चौधरी भी रहे मौजूद जिन्होंने गॉंवों में पशु तथा पशुपालकों को पशुओं की कैसे देखभाल तथा उनसे सबंधित बीमारियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की ! डॉ पवन चौधरी ने बताया कि गॉंवों में अधिकतर ग्रामीण सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओ के बारे पता नही होता है फलस्वरूप डॉ चौधरी ने सरकार द्वारा चलाय जा रहे कैम्प व योजनाओ के1बारे मे भी जानकारी दी गयी ! शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच, कामां तहसीलदार भरतदान चारण ,पशुपालन विभाग के मोनिटरिंग डॉ पवन चौधरी व 16 विभाग कर अधिकारी भी मौजूद रहे !

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!