A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानसूर में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

नैनसी ने राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

 

बानसूर के मरूधर ग्रूप आफ एजुकेशन द्वारा संचालित मरूधर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रत्तिराम यादव और प्रधानाचार्य मनोज यादव ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

 

Related Articles

नैनसी यादव और अंशु जाट ने प्राप्त किए उत्कृष्ट अंक

विद्यालय की छात्रा नैनसी यादव ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.17% अंक प्राप्त कर राजस्थान में चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा अंशु जाट ने 97.50% अंक प्राप्त कर विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन किया। दोनों बालिकाओं को निदेशक रत्तिराम यादव ने 5100-5100 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

*निदेशक का संदेश*

निदेशक रत्तिराम यादव ने कहा कि विद्यालय ने माता-पिता के विश्वास पर फिर से खरा उतरा है और बच्चों की मेहनत व अध्यापकों के कठोर परिश्रम से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। यह उपलब्धि बानसूर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी।

*अभिभावकों का सम्मान*

 

सह-निदेशक धर्मपाल यादव और प्रधानाचार्य जयसिंह यादव ने सभी अभिभावकों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।

*कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग*

कार्यक्रम में नगरपालिका पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सज्जन मिश्रा, यादव समाज अध्यक्ष सुभाष बुराला, किशनलाल यादव, एडवोकेट अशोक भरगड़, मंजू शर्मा, पार्षद बब्लू वाल्मीकि, राजेश सिंघल, भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक विजय कुमावत,पूर्व यादव समाज अध्यक्ष किशनलाल यादव, एडवोकेट अभिमन्यु चौधरी और नवीन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!