A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर

**जलालाबाद का नाम बदलेगा, बनेगा परशुरामपुरी मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी**

शाहजहांपुर। जलालाबाद कस्बे का नाम अब इतिहास बनने जा रहा है। वर्षों से चली आ रही मांग आखिरकार रंग लाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलालाबाद का नाम बदलकर #परशुरामपुरी किए जाने के प्रस्ताव को #मंजूरी दे दी है। अब यह प्रस्ताव #केंद्र सरकार की अंतिम स्वीकृति का इंतजार कर रहा है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से #जलालाबाद क्षेत्र के लोगों द्वारा नाम परिवर्तन की मांग की जा रही थी। क्षेत्रीय जनता ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को भी कई बार ज्ञापन सौंपे थे। साथ ही शासन को पत्राचार कर परशुरामपुरी नाम की संस्तुति की अपील की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से केंद्र को नाम परिवर्तन की संस्तुति भेज दी गई है। जैसे ही केंद्र सरकार से अंतिम मुहर लगेगी, जलालाबाद को आधिकारिक रूप से परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा।इस फैसले को लेकर कस्बे में खुशी का माहौल है। लोग इसे सनातन परंपरा और क्षेत्रीय आस्था की जीत मान रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!