A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:गौशाला में गोवंश की मौत के मामले में सचिव निलंबित

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। शनिवार को देर शाम जिला पंचायत राज अधिकारी ने इंगोहटा के पंचायत सचिव को गौआश्रय के रखरखाव में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

शनिवार को इंगोहटा निवासी आशीष सिंह, दिवाकर सिंह परिहार आदि ने तहसील दिवस में शिकायत करके आरोप लगाया था कि इंगोहटा की गौशाला में दो दर्जन से ज्यादा गोवंश मरे हैं जिनको प्रधान पुत्र गुरु प्रताप सिंह ने ट्रैक्टर ट्राली में भरकर नाले किनारे फेंक दिया है। जिलाधिकारी ने जांच टीम बनाकर गांव भेजी थी। जहां टीम को गौशाला के अभिलेखों में 134 गोवंश संरक्षित होने का रिकॉर्ड मिला था। मौके पर 128 गोवंश बंद पाया गया था। 6 गोवंश की स्वाभाविक मौत का ब्योरा रिकॉर्ड में दर्ज था। इसके बाद देर शाम जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश कुमार धुरिया ने पंचायत सचिव अमित कुमार को गौशाला प्रबंधन में लापरवाही, उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना, अपने पद एवं दायित्व का निर्वाहन नहीं करने के आरोप में निलंबित करके जिला पंचायत राज कार्यालय में सम्बद्ध करके एडियो पंचायत सरीला को जांच सौपकर 45 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!