

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा 2 लाख लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में रु० 1.00 (एक लाख) की धनराशि अंतरित की गई एवं लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया गया।
जनपद हमीरपुर की समस्त नगर निकायों के कुल 2087 लाभार्थियों को प्रथम किस्त हस्तांतरित की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा० जिलाध्यक्ष भाजपा शकुंतला निषाद एवं चेयरमैन नगर पालिका परिषद, हमीरपुर कुलदीप निषाद द्वारा लाभार्थियों को आवास स्वीकृत पत्र वितरित किए गए।इस दौरान समस्त अधिकारी एवं डूडा के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी गण आदि उपस्थित रहे।