

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
राठ, हमीरपुर। सिकंदरपुरा मोहल्ले में एक पखवाड़े से बंदरों का आतंक है। अब तक 12 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर चुके है। मोहल्ले वासियों ने वन विभाग से शिकायत कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी लक्ष्मण दास, बृजेंद्र सिंह, सुचेता अमरचंद, इमाम खान, महेंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश, हरिश्चंद्र, बिंकू शुक्ला आदि ने बताया कि मोहल्ले में बंदरों के आतंक से परेशान हैं। छत से सामान को ले जाते हैं। भगाने पर हमला कर जख्मी कर रहे हैं। गत 15 दिनों में सोनम शुक्ला, सत्यम कुशवाहा, गोपालजी शुक्ला, अभय कुशवाहा, सोनमवराज राजपूत सहित 12 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर चुके है। बंदर पीछे से हमला करते हैं और हाथ पैर तथा चेहरे पर जख्मी करते हैं। एक महिला की नाक पूरी तरह काट दी है। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल ले जाया गया है। बंदर अधिकांश बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। शिकायत करने पर भी लापरवाह वन विभाग की टीम ने बंदरों को नहीं पकड़ा। जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है। मोहल्ले वासियों ने शिकायत कर बंदरों को पकड़वाये जाने की मांग की है।