A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

नशे की हालत में दो पक्षों में विवाद भेजा जेल

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

नशे की हालत में दो पक्षों में विवाद भेजा जेल

 

अलीगढ़ । थाना गांधीपार्क क्षेत्र स्थित नौरंगाबाद में रविवार देर रात नशे में दो पक्षों में मारपीट हो गई । इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया है । पुलिस ने मौके से दो युवकों को तमंचा सहित गिरफ्तार- किया है । हिमांशू निवासी नौरंगाबाद स्थित बड़ा दरवाजा थाना गांधी पार्क रविवार रात घर के बाहर खड़ा था । आरोप है कि इसी बीच नशे में धुत एक युवक ने उससे गाली गलौज कर दी । विरोध पर एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी । पुलिस ने मौके से हिमांशू निवासी बड़ा दरवाजा और सागर निवासी ज्वालापुरी को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है । थाना प्रभारी ने बताया कि नशे में दो पक्षों में विवाद हुआ था । दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

Related Articles
Show More
Back to top button