

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। पीडिता के अदालत में बयान के बाद पुलिस ने मुकदमे में और लोगों के नाम बढ़ाकर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडिता ने अदालत में दिए 164 के बयान में और लोगों पर दुष्कर्म करने तथा धर्मांतरण का दबाव बनाने का बयान दिया है। पीडिता के बयान के बाद पुलिस ने उनका नाम बढ़ाकर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिया हैं। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया की पीड़िता के बयान के बाद आरोपियों की संख्या में इजाफा हुआ है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई है। छापेमारी की जा रही है जल्दी ही गिरफ्तार करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।