A2Z सभी खबर सभी जिले की

*नालछा में शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए अल्पविराम परिचय कार्यशाला संपन्न*

*नालछा में शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए अल्पविराम परिचय कार्यशाला संपन्न*

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

Related Articles

 

धार/नालछा न्यूज/मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवम सांख्यकी विभाग मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला जनपद पंचायत सभागार नालछा में शनिवार 25 अक्टूबर 2025 को आनंद संस्थान से मास्टर ट्रेनर नारायण फरकले, मास्टर ट्रेनर संजय गुप्ता एवं जिला संपर्क व्यक्ति डा दिनेश कश्यप जी द्वारा विभिन्न टूल्स के माध्यम से तनाव मुक्त रहकर आनंद से रहने की कला सिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण से सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। प्रतिभागियों का परिचय नाम, बचपन का नाम, अभिरुचि के साथ रखा।राज्य आनंद संस्थान का परिचय विडियो दिखाया एवं आनंद की ओर सत्र का सफल संचालन मास्टर ट्रेनर संजय गुप्ता द्वारा संचालित किया गया। मास्टर ट्रेनर नारायण फरकले द्वारा जीवन का लेखा-जोखा सत्र लिया उन्होंने चार प्रश्नों के माध्यम से आपकी मदद किसने की, आपने किसकी मदद की,आपको किसने दुःख दिया। आपने किसको दुःख दिया पर शांत समय अल्पविराम दिया, एवं स्वयं से कनेक्ट होकर बात करने की बात कही। प्रतिभागियों ने प्रश्नों पर शेयरिंग की।शाट फिल्म विडियो भी दिखाया गया। आनंद भोज भी कराया गया। मास्टर ट्रेनर दिनेश कश्यप द्वारा सी सी डी सत्र लिया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक नालछा सचिन त्रिवेदी, परामर्शदाता रविन्द्र परिहार,लखन झाला गोपाल कटारे करण सिंह भाभर अम्बा राम सोलंकी, नंदकिशोर कुशवाहा पूजा शर्मा,मीरा गायकवाड़, आदि ने भी अपने अनुभव साझा किए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!