सिद्धार्थनगर 

जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन

76522 मुकदमों का निस्तारण किया गया एवं समस्त मामलों में अर्थदण्ड एवं सेटलमेन्ट धनराशि के रूप में कुल धनराशि 10,71,92,087/- रूपये वसूले एवं दिलाये गये

सिद्धार्थनगर. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट, सिद्धार्थनगर व बाह्य स्थित न्यायालय बांसी, डुमरियागंज एवं जिला कारागार, सिद्धार्थनगर तथा समस्त राजस्व, चकबन्दी न्यायालयों एवं बैंकों (भारतीय स्टेट बैंक सिद्धार्थनगर, बडौदा यू0पी0 बैंक सिद्धार्थनगर, केनरा बैंक सिद्धार्थनगर, इंडियन बैक सिद्धार्थनगर, सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया सिद्धार्थनगर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सिद्धार्थनगर, पंजाब नेशनल बैंक सिद्धार्थनगर, बैंक ऑफ इंडिया सिद्धार्थनगर एवं श्रीराम सिटी फाइनेन्स लि0 सिद्धार्थनगर) द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती माता की प्रतिमा का माल्यापर्ण कर किया गया। इस अवसर पर राम प्रकाश पाण्डेय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा अधिकरण सिद्धार्थनग, रमेश चन्द्र-प्रथम प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सिद्धार्थनगर, मो0 रफी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-1, प्रमोद कुमार सिंह-द्वितीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्द्रमणि विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट), ब्रिजेश कुमार-द्वितीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऋद्धा भारतीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संदीप पारचा सिविल जज (सी0डि0), श्रीमती चारू सिंह-प्रथम सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी0, न्यायाधीश पंकज सिविल जज (जू0डि0), अंकिता चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट, स्वाती आनन्द सिविल जज (जू0डि0), अभिलाषा अपर सिविल जज (जू0डि0), जयशंकर प्रसाद मिश्र प्रभारी अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, कृष्ण प्रकाश चतुर्वेदी सदस्य स्थायी लोक अदालत, सत्यदेव सिंह अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर व कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करते हुए 76522 मुकदमों का निस्तारण किया गया एवं समस्त मामलों में अर्थदण्ड एवं सेटलमेन्ट धनराशि के रूप में कुल धनराशि 10,71,92,087/- रूपये वसूले एवं दिलाये गये। संजय कुमार मलिक, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थनगर द्वारा अन्य सिविल के 01 वाद एवं प्रर्कीण फौजदारी के 03 कुल 04 वाद निस्तारित किये। राम प्रकाश पाण्डेय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा अभिकरण, सिद्धार्थनगर द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर व प्रर्कीण के कुल 43 वाद को निस्तारित करते हुए पीड़ित पक्ष को कुल 2,32,32,300/- रूपया क्षतिपूर्ति के रूप में दिलवाया गया। रमेश चन्द्र-प्रथम प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सिद्धार्थनगर द्वारा पारिवारिक मामलों के 38 वाद निस्तारित किये तथा समझौता राशि के रूप में धनराशि 62,48,000/- दिया गया तथा सुलह समझौते के माध्यम 02 जोड़ों को न्यायालय से विदा कराया गया। मो0 रफी, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं० 1, सिद्धार्थनगर द्वारा अन्य सिविल के 01 वाद एवं अन्य के 96 वाद कुल 97 वाद निस्तारित किये। प्रमोद कुमार सिंह-द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट), सिद्धार्थनगर द्वारा प्रकीर्ण फौजदारी के 09 वाद तथा आर्बीट्रेशन के 01 वाद कुल 10 वाद निस्तारित किये। चन्द्रमणि विशेष न्यायाधीश (एस०सी०/एस०टी० एक्ट) सिद्धार्थनगर द्वारा प्रकीर्ण फौजदारी के 05 वाद निस्तारित किये। ऋद्धा भारतीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिद्धार्थनगर द्वारा प्रकीर्ण फौजदारी के 2041 वादों का निस्तारण किया गया। संदीप पारचा, सिविल जज (सी0डि0), सिद्धार्थनगर द्वारा एन०आर्इ० एक्ट के 2 वाद, अन्य सिविल के 16 वाद एवं अन्य के 5 वाद कुल 23 वाद निस्तारित किये। चारू सिंह- प्रथम, सिविल जज (सी0डि0)/(एफ0टी0सी0) सिद्धार्थनगर द्वारा अन्य सिविल वाद के 11 वाद निस्तारित किये। न्यायाधीश पंकज, सिविल जज (जू0डि0), सिद्धार्थनगर द्वारा एन०आर्इ० एक्ट के 04 वाद एवं अन्य सिविल के 08 कुल 12 वाद निस्तारण किये। अंकिता चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिद्धार्थनगर द्वारा एन०आर्इ० एक्ट के 01 वाद, अन्य के 1018 वाद एवं अन्य प्रर्कीण फौजदार वाद के 01 वाद को निस्तारित करते हुए कुल 1020 वादों का निस्तारण किया गया। सिद्धांत यादव सिविल जज (जू0डि0), बांसी, सिद्धार्थनगर द्वारा अन्य सिविल के 08 वाद, एवं अन्य के 2924 तथा प्रर्कीर्ण फौजदारी के वाद 08 निस्तारित करते हुए कुल 2940 वादों का निस्तारण किया गया। स्वाती आनन्द अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं० 1 सिद्धार्थनगर द्वारा अन्य के 588 वाद तथा प्रर्कीर्ण फौजदारी के 13 वाद निस्तारित करते हुए कुल 601 वादों का निस्तारण किया गया। उमाम जाहीद सिविल जज (जू0डि0), डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर द्वारा अन्य सिविल के 03 वाद तथा प्रर्कीर्ण फौजदारी के वाद 159 निस्तारित करते हुए कुल 162 वादों का निस्तारण किया गया। अभिलाषा अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं० 2 सिद्धार्थनगर द्वारा अन्य सिविल के 02 वादों का निस्तारण किया गया। जयशंकर प्रसाद मिश्र प्रभारी अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत सिद्धार्थनगर द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। समस्त राजस्व व समस्त चकबन्दी न्यायालयों द्वारा कुल 62500 वादों का निस्तारण किया गया। समस्त थानों द्वारा कुल 6354 वादों का निस्तारण किया गया। भारतीय दूर संचार निगम लि0 सिद्धार्थनगर द्वारा कुल 05 वादों का निस्तारण किया गया। समस्त बैंको द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर के कुल 653 वादों का निस्तारण किया गया। यह जानकारी ब्रिजेश कुमार-द्वितीय अपर जनपद एव सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर ने दी।

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!