सिद्धार्थनगर 

फरार चल रहा गैगेस्टर एक्ट का अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

थाना खेसरहा पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

सिद्धार्थनगर. प्रभारी निरीक्षक थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 25/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 20,000 रुपये का इनामी वांछ्ति अभियुक्त को थाना खेसरहा पुलिस मय हमराह, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा कस्बा घोसियारी बाजार के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त रामकुमार पुत्र स्व0 रामसेवक सा0 करमहिया थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 रवीन्द्र सिंह थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर, उ.नि.शेषनाथ यादव प्रभारी एसओजी टीम जनपद सिद्धार्थनगर, उ.नि.सुरेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल टीम जनपद सिद्धार्थनगर, हे0का0 दिलीप कुमार,राजीव शुक्ला, आशुतोष धऱ दूबे, आरक्षी विरेन्द्र तिवारी,सत्येन्द्र कुमार,रोहित चौहान,छविराज यादव एस0ओ0जी0 जनपद सिद्धार्थनगर, हे0का0 विवेक, जनार्दन, हिन्दे आजाद, का.अभिनन्दन सर्विलांस सेल सिद्धार्थनगर, हे0का0 विनोद कुमार भारती,बृजभान यादव, आरक्षी सर्वेश यादव थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर रहे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!