सिद्धार्थनगर 

अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

थाना सिद्धार्थनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय

सिद्धार्थनगर. गौरव सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में थाना सिद्धार्थनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 59/2024 धारा 363/366/376(3) भा0द0वि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा सेखुइया गाँव के पास ककरहवा बस्ती हाईवे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश सिंह लोधी पुत्र गोवर्धन उर्फ गोबरी निवासी वर्डपुर नं0 14 टोला फसादीपुर थाना सिद्धार्थनगर का निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अनूप कुमार मिश्र थाना व जनपद सिद्धार्थनगर एवं मु0आ0 हरेन्द्र यादव, सुरेश गुप्ता थाना व जनपद सिद्धार्थनगर रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!