
जमशेदपुर | 7 फरवरी 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 92/2026 के अनुसार नगर निगम निर्वाचन के तहत महापौर एवं अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को उनके निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
मानगो नगर निगम (महापौर – प्रतीक चिन्ह):
इंदिरा सुन्डी (एअरकंडीशनर), कुमकुम श्रीवास्तव (छड़ी), जेवा कादरी (चूड़ियां), पार्वती देवी (बैटरी टॉर्च), प्रतिभा रानी (बेंच), बनिता सहाय (बिस्कुट), राईमुनी सुन्डी (बक्सा), लक्की सिंह (ईंटें), शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान (बाल्टी), संध्या सिंह (कैमरा), सुधा गुप्ता (कार्पेट), सुशीला सिंह (सीसीटीवी कैमरा) एवं सोनामुनी सोरेन (चपाती रोलर)।
वहीं मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 22 में योग्य उम्मीदवार नहीं होने के कारण वार्ड सदस्य का पद रिक्त घोषित किया गया है।
जुगसलाई नगर परिषद (अध्यक्ष – प्रतीक चिन्ह):
इंदू देवी (एअरकंडीशनर), जसप्रीत कौर (छड़ी), डॉली मलिक (चूड़ियां), नीलुफर हुसैन (बैटरी टॉर्च), नौशीन खान (बेंच), बलबीर कौर (बिस्कुट), मुस्सर्रत खातून (बक्सा) एवं रिंकु सिंह (ईंटें)।
जुगसलाई नगर परिषद से वार्ड संख्या 05 से मोहम्मद अब्बास अंसारी, 06 से फिरदौश परवीन, 09 से सालेहा अमीरा, 10 से आमरीन प्रविन और 11 से राशीद इकबाल अंसारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
चाकुलिया नगर पंचायत (अध्यक्ष – प्रतीक चिन्ह):
सोमवारी सेरेन (बैटरी टॉर्च), संध्या रानी सरदार (चूड़ियां), चंदना मुर्मू (एअरकंडीशनर) एवं शिलावती टुडू (छड़ी)।
चाकुलिया नगर पंचायत से वार्ड संख्या 03 से सोनिया दास, 08 से मो. नजीमुद्दीन और 12 से कारमी सोरेन निर्विरोध वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
— आनंद किशोर
ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)
