A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

बेटियां देश का स्वर्णिम भविष्य है: एसडीएम इश्तेयाक अली अंसारी |

जागरुकता अभियान में कई कार्यक्रम का किया गया आयोजन |

सीतामढ़ी
पुपरी अनुमंडल संवाददाता रवि कुमार

बेटियां देश का स्वर्णिम भविष्य है: एसडीएम इश्तेयाक अली अंसारी |

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरुकता अभियान में कई कार्यक्रम का किया गया आयोजन |

पुपरी अनुमंडल मुख्यालय के राजबाग खेल मैदान में जिला प्रशासन सीतामढ़ी और महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरुकता अभियान में अलग-अलग कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर अनुमंडल पदाधिकारी इश्तेयाक अली अंसारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कंचन कुमारी गिरी एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बालिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया | मारवाड़ी मिडिल स्कूल की बच्ची ने “मंगलमय दिन आजु हे पाहुन छथि आयल” गीत के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया | मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी इश्तेयाक अली अंसारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि बेटियां देश का स्वर्णिम भविष्य हैं। बेटियों के योगदान के बिना देश विकास की राह पर आगे नहीं बढ़ सकता। समाज को बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरत है और उन्हें बेटों के समान सुविधाएं देकर खुद का भविष्य निर्माण करने को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आजादी के 75 वर्ष बाद भी आज हम बेटियों को बचाने की बात करते है। बेटियों को पढ़ायी हेतु सरकार भी कई योजनाएं तैयार की है। उन्होंने शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं को प्रोत्साहित किए। उन्होंने अपील की अपने बच्चों को पढ़ाए , हमारी बेटी देश की निर्माण में अहम भूमिका निभाई रही है। बेटा- बेटी में कोई भेदभाव नही है। समाज के विकास के लिए बेटियों को आगे बढ़ाना है। थाना में भी महिला पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति हुई है। हमने बाल विवाह के कई केस को सफलतापूर्वक रोका है आगे बाल विवाह का कोई मामला नहीं हो इसके लिए हमे स्वयं जागरूक होना है और समाज मे भी जागरूकता पर बल देना है| उन्होंने 18 वर्ष के ऊपर के सभी बालिकाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने पर बल दिया | योजनाओ का उल्लेख भी कर लोगों को जागरूक किया उन्होंने पोशाक योजना, साइकिल, छात्रवृति एवं कन्या उत्थान योजना पर भी प्रकाश डाला |
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कंचन कुमारी गिरी ने बताया महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी। तब से बेटियों के संरक्षण, सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या को रोकने और लिंग अनुपात में कमी लाने के लिए इस कार्यक्रम के तहत अथक प्रयास जारी है। श्रीमती गिरी ने बेटे बेटियों में समानता की बात पर प्रकाश डाला। इसकी शुरुआत पहले हम सभी को अपने घर से करने की जरूरत है, तभी समाज में इस बदलाव को लाया जा सकता है।
इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की चयनित छात्राओं को ट्रैक सूट एवं एमएचएम किट का वितरण तथा चयनित छात्राओं को टी-शर्ट वितरण की गई | भ्रूण हत्या, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर नुक्कर नाटकों का प्रस्तुति टीम के द्वारा किया गया | सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सभी ने संकल्प भी लिया | बालिका शिक्षा, उपलब्धि एवं किशोरी सशक्तिकरण पर भाषण, क्विज, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बालिका द्वारा नृत्य प्रस्तुति , जीवन कौशल , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका उत्थान संबंधी फिल्म प्रदर्शित की गई | साथ शामिल बालिकाओं को पुरस्कार वितरण किया गया | कार्यक्रम मे डीपीओ आईसीडीएस कंचन कुमारी गिरी, सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, जीविका दीदी, बाजपट्टी, नानपुर एवं पुपरी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिका उड़ान परियोजना यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, रणधीर कुमार, देवजीत कुमार, जसवीर आदि शामिल रहे |

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!