A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

ग्राम पंचायत रैकोबा में भ्रष्टाचार चरम पर: ठेकेदार चला रहे पंचायत, शिकायतकर्ता को मिल रही जान से मारने की धमकी

ग्राम पंचायत रैकोबा में भ्रष्टाचार चरम पर: ठेकेदार चला रहे पंचायत, शिकायतकर्ता को मिल रही जान से मारने की धमकी

 

दर्शीला/जैतपुर (शहडोल):

ग्राम पंचायत रैकोबा इन दिनों चर्चा में है, लेकिन कारण बेहद चिंताजनक हैं। पंचायत की डोर अब जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के हाथों से फिसलकर ठेकेदारों के हाथों में पहुंच चुकी है। पंचायत क्षेत्र में ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर के संरक्षण में मनरेगा कार्यों में खुलेआम जेसीबी मशीनों का उपयोग कर तालाबों का गहरीकरण कराया जा रहा है, जो पूरी तरह नियम विरुद्ध है।

Related Articles

 

दर्शीला चौकी क्षेत्र और जैतपुर तहसील में मनरेगा योजना के तहत जारी कार्यों में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। जेसीबी से खुदाई कराए जाने से न केवल योजनाओं की मूल भावना को ठेस पहुंच रही है, बल्कि इससे राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है।

 

*स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इस अवैध कार्य की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी, तो दबंग ठेकेदारों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे बार-बार धमकाया जा रहा है और प्रशासन मौन है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!