A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर में परिवहन व खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22 वाहनों पर चला शिकंजा

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद में अवैध एवं ओवरलोड परिवहन के खिलाफ परिवहन विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्यौरा मौरंग खदान से निकलने वाले वाहनों पर सख्त अभियान चलाया। संयुक्त जांच के दौरान कुल 22 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें 7 ट्रकों को सीज कर दिया गया।

अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना वैध प्रपत्रों के परिवहन और नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। पकड़े गए वाहनों को कार्रवाई के बाद कुछेछा चौकी के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

इस कार्रवाई में एआरटीओ अभिताभ राय, पीटीओ चंदन पांडे और खनन निरीक्षक उमाकांत की संयुक्त टीम शामिल रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!