A2Z सभी खबर सभी जिले की

कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक

कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने पर भी चर्चा

कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक

कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने पर भी चर्चा

जहानाबाद। मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) छत्र नील सिंह ने सोमवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने उनका औपचारिक स्वागत किया। आईजी ने जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की लेखा शाखा के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों की वर्तमान स्थिति पर भी गहन चर्चा की।

Related Articles

 आईजी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अनुसंधान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर/घोसी) सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस महानिरीक्षक ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। बैठक में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!