A2Z सभी खबर सभी जिले की

अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की मांग

जिला प्रशासन के निर्देश पर बंदियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से 'बंदी दरबार' का आयोजन 

अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की मांग

जिला प्रशासन के निर्देश पर बंदियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से ‘बंदी दरबार’ का आयोजन

जहानाबाद। जिले के काको स्थित मंडल कारा में सोमवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर बंदियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से ‘बंदी दरबार’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला समाहर्ता (विशेष कार्य) तेज नारायण राय ने की। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार, डॉ. सुचेता कुमारी, प्रोबेशन पदाधिकारी सुमित्रा एवं स्नेहा सालवी, पैनल अधिवक्ता बैधनाथ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

Related Articles

बंदी संतोष रेनू ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद बंदी दरबार में कैदियों ने क्रमवार अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और उनके समाधान की मांग की गई।बंदी सुदामा यादव ने खुद को निर्दोष बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। वहीं रविदास ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मुफ्त कानूनी सहायता नहीं मिलने की शिकायत की। बंदी बलिराम ने अपने मामले की सुनवाई में हो रही देरी पर चिंता जताई, जबकि संतोष रेनू ने ससुराल पक्ष पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया। अतिरिक्त, बंदी विश्व रंजन ने मुलाकात व्यवस्था में सर्वर से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों की ओर ध्यान दिलाया। उनका कहना था कि कई बार परिजन बिना मुलाकात किए लौट जाते हैं। बंदी आदित्य ने भीषण गर्मी को देखते हुए चापाकलों की संख्या बढ़ाने की मांग की, जबकि महिला वार्ड से आरओ खराब होने की शिकायत भी सामने आई।

अपर समाहर्ता तेज नारायण राय ने कारा प्रशासन को सभी शिकायतों को लिखित रूप में संकलित कर जिला प्रशासन को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मामलों को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा जाएगा तथा आवश्यकतानुसार त्वरित समाधान के लिए न्यायालय में भी प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में बंदियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी अधिकारियों ने सराहना की। अपर समाहर्ता ने बंदी संतोष रेनू की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही, कारा परिसर की साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था के लिए कारा प्रशासन की सराहना की गई। इस अवसर पर कारा अधीक्षक अजीत कुमार, सहायक अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, मोहम्मद अख्तर हुसैन समेत अन्य काराकर्मी भी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!