A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा पुलिस में ई-विवेचना एप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित,

डिजिटल माध्यम से होगी विवेचना

पांढुर्णा_पुलिस में ई-विवेचना एप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित,
डिजिटल माध्यम से होगी विवेचना

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला पांढुर्णा में पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज कुमार सोनी के निर्देशन में दिनांक 13 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पांढुर्णा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ई-विवेचना एप का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण टी.ओ.टी. प्र.आर. राजभान कुरेती द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-विवेचना एप के माध्यम से विवेचना कार्य को डिजिटल रूप से संचालित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विवेचना कार्य को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उसे अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं वैज्ञानिक बनाना है।

Related Articles

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री नीरज कुमार सोनी ने ई-विवेचना एप के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस एप के माध्यम से विवेचक घटनास्थल पर पहुंचकर ही डिजिटल माध्यम से विवेचना संबंधी कार्यवाही संपन्न कर सकेंगे। इससे विवेचना प्रक्रिया अधिक आधुनिक, सुगम, पारदर्शी एवं वैज्ञानिक बनेगी।

उन्होंने बताया कि एप के माध्यम से घटनास्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी तथा लोकेशन (longitude-latitude) की जानकारी भी सुरक्षित रूप से दर्ज की जा सकेगी। यह डिजिटल जानकारी न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में सहायक सिद्ध होगी तथा विवेचना को अधिक प्रभावी बनाएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में थाना प्रभारी पांढुर्णा निरीक्षक श्री अजय मरकाम, थाना प्रभारी लोधीखेड़ा निरीक्षक श्री ए.बी. मर्सकोले सहित जिले के समस्त थाना, चौकी एवं कार्यालयों के विवेचकों ने सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को एप के उपयोग, विवेचना प्रक्रिया में इसके प्रयोग तथा डिजिटल साक्ष्यों के संधारण के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!