A2Z सभी खबर सभी जिले की

शासकीय छात्रावासों में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ, 30 मार्च तक प्रथम चरण में होंगे आवेदन*

*शासकीय छात्रावासों में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ, 30 मार्च तक प्रथम चरण में होंगे आवेदन*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना -शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित शासकीय छात्रावासों में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके अंतर्गत छात्र-छात्राएं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका एवं बालक छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। प्रवेश के लिए आवेदन का प्रथम चरण प्रारंभ हो चुका है, जिसमें इच्छुक विद्यार्थी 30 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। यदि प्रथम चरण के बाद भी छात्रावासों में स्थान रिक्त रहते हैं, तो द्वितीय चरण में 6 अप्रैल से 10 जून तक पुनः आवेदन किए जा सकेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क केंद्र पर जाकर स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल https://educationportal3.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं। शासकीय छात्रावासों के माध्यम से विद्यार्थियों को आवास, भोजन एवं अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!