A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, गिट्टी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

 अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, गिट्टी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला पांढुर्णा अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज_विभाग पांढुर्णा के दल द्वारा लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज खनिज विभाग के दल द्वारा तहसील पांढुर्णा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

Related Articles

क्षेत्र निरीक्षण के दौरान पांढुर्णा-बनगांव मार्ग पर रेलवे फाटक के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा खनिज गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाया गया। जांच के दौरान संबंधित वाहन बिना नंबर अंकित सोनालिका डीआई ट्रैक्टर-ट्रॉली पाया गया, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत वाहन को शासकीय रूप से जप्त किया गया।

इस कार्यवाही के दौरान सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नगपुरे एवं खनिज विभाग का संयुक्त अमला उपस्थित रहा। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button