

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा (हमीरपुर)। रमजान उल मुबारक के पवित्र माह में कल 23 रमजान को अलविदा जुमा की नमाज़ अदा की जाएगी। इस संबंध में जामा मस्जिद चौधराना के खतीब व इमाम मौलाना अताउर्रहमान कादरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि 29 रमजान की शाम को चांद का दीदार या उसके नजर आने की तस्दीक नहीं होती है, तो 30 रमजान को पड़ने वाले जुमा के दिन भी अलविदा जुमा की नमाज़ अदा की जाएगी। उन्होंने रोजेदारों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में नमाज़ अदा करने और दुआ करने की अपील की है।