
अर्नव कन्ट्रक्शन कम्पनी ने आपत्ति के बाद काम बंद कर पुनः अमानक पेवर ब्लाक लगाने पर बवाल,
नेता प्रतिपक्ष ओर वार्ड पार्षद ने नपा पर लगाये गम्भीर आरोप,पूर्व योजना में होना था कार्य
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना:-पिछले दो वर्ष पूर्व अर्नव कन्ट्रक्शन कम्पनी छिंदवाड़ा द्वारा पांढुरना नगर पालिका परिषद में मुख्यमंत्री अधोसरंचना अंतर्गत पांच करोड की लागत से योजना का टेंडर लिया था, जिसमे विविन्न वार्डो में सड़क, नाली, पेवर ब्लाक, नदी किनारे रिटर्निंग वाल, जैसे निर्माण कार्यो में धांधली के आरोप ओर अनियमितता सामने आ रही है, पांच करोड़ की योजना अंतर्गत नगर के गुरुदेव वार्ड में सोदर्यकर के नाम पर लगभग 6 लाख रुपये की लागत से गुरुदेव सेवा मंडल के आगे पेबर ब्लाक लगाए जा रहे थे, पेवर ब्लाक की क्वालिटी घटिया होने से वार्ड वासियो से घटिया पेबर ब्लाक लगाने के कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई, जिसमे नपा के इंजीनियर ने मौक़ाय स्थल का निरीक्षण कर ब्लाक के किनारे टूटे फूटे होने से नाराज होकर अमानक पेबर ब्लाक जप्त करने का मौखिक आदेश दिया था, परन्तु ठेकेदार में अमानक पेवर ब्लाक के ढेर मुख्य मार्ग में ढेर लगाकर रख दिये ओर कार्य बंद करवा दिया था, मुख्य मार्ग पर लगे पेबर ब्लॉक के ढेर के चलते राहगीरो के साथ हादसे भी घटित हुई। लगभग एक माह बाद पुनः ठेकेदार में वही अमानक पेवर ब्लाक लगाने का कार्य जारी रखा जिसकी जानकारी वार्ड वासियो ने नपा प्रतिपक्ष नेता सुरेश सुरजुसे को दी, वही नेता प्रतिपक्ष ओर काग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े, प्रमोद बाम्बल, संदिप बनाइत ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से शिकायत की, जिसका निरीक्षण करने नपा इंजीनियर सोनु सकरवार, ओर विवेक बेलिया मोकाय स्थल पर आकर ठेकेदार को अमानक टूटे फूटे पेवर ब्लाक हटाने का आदेश देकर नोटिस जारी करने की बात की, आखिर ठेकेदार को आदेश देने के बाद भी ठेकेदार अपनी मर्जी से घटिया कार्य करने के पीछे कोई बड़े नेता का हाथ बताया जा रहा, जब कि पांच करोड़ से निर्मित होने वाले विभिन्न वार्डो में निर्माणकार्यो में कई अनियमितता उजाकर हो चुकी है, फिर भी नगर पालिका ठेकेदार पर एक्शन लेने के स्थान पर अमानक निर्माणकार्यो को बढ़ावा देते दिखाई दे रही है।

तिनशेर चौक में लगे बोर्ड पर उल्लेख है नाली ओर फुट पाथ निर्माण का-
यूआईडीएएसएमटी रोड प्रोजेक्ट के तहत लगभग 22 करोड़ रुपये की राशि से मोरडोगरी बायपास से भोपाल मार्ग देवखापा तक सड़क का निर्माण एवम फुटपाथ ओर नाली का निर्माण भी होना था, परन्तु योजना को पूर्ण हुए लगभग 15 वर्ष बीत गए, परन्तु क्रियान्वयन एजंसी ने ना तो फुट पाठ बनाया ना नाली बनाई, आखिर योजना अंतर्गत 22 लाख से निर्मित लोकार्पण बोर्ड तिनशेर को सुशोभित कर रहा परन्तु लोकार्पण बोर्ड पर विद्यमान नाली ओर फुटपाथ फाइलों में दफन हो चुकी है, जिस जगह यूआईडीएसएसएमटी योजना अंतर्गत नाली ओर फूटपाथ बनाना था वहां 15 साल बाद मुख्यमंत्री अधोसरंचना अन्तर्गत विकास कार्य की निधि से फुटपाथ बनाने की क्या आवश्यकता थी, आज नपा की कार्यप्रणाली पर जनता सवाल पूछ रही है, पूर्व की योजना में नाली और फुटपाथ क्यों नही बनाई, आज उसी फुटपाथ पर अन्य योजना से अमानक 60mm के पेवर ब्लाक लगाना क्या मजबूती होगी, जब कि फुटपाथ पर 80 mm के पेबर ब्लाक लगाना अधिक मजबूती का कार्य होता।
नपा ने ठेकेदार को दिए निर्देश:-
इंजीनियर सोनु सक़वार ने निर्देश दिए कि लगाए गए सभी टूटे-फूटे पेवर ब्लॉकों को तत्काल हटाकर इस्टीमेट के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले नए पेवर ब्लॉक लगाए जाएं। वार्डवासियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।