A2Z सभी खबर सभी जिले की

पेयजल आपूर्ति की निगरानी के लिए पीएचई विभाग सक्रिय: सौंसर-पांढुर्णा क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त

पेयजल आपूर्ति की निगरानी के लिए पीएचई विभाग सक्रिय: सौंसर-पांढुर्णा क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग द्वारा सौंसर एवं पांढुर्णा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की सतत निगरानी और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। विभाग ने नागरिकों को समय पर पेयजल उपलब्ध कराने तथा समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम प्रभारियों की नियुक्ति की है।

Related Articles

कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड छिंदवाड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार सौंसर और पांढुर्णा दोनों विकासखंड के लिए कंट्रोल रूम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत श्री सुभाष गाडगे (प्रभारी सहायक यंत्री, उपखण्ड सौंसर ) मोबाइल नंबर 9425873160, श्री अभय चौरसिया (उपयंत्री, वि. ख.सौंसर ) मोबाइल नंबर 7566519459 तथा श्री प्रशांत गायकवाड (उपयंत्री, वि. ख. पांढुर्णा ) मोबाइल नंबर 9424045220 को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्षेत्र के नागरिक इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर पेयजल संबंधी अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को तुरंत मोबाइल के माध्यम से सूचित किया जाएगा, ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।

इसके साथ ही विभाग द्वारा प्रतिदिन शाम के समय प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की जाएगी, जिससे सौंसर और पांढुर्णा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखने में सहायता मिल सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!