A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत जिले में चार स्थानों पर होंगे सामूहिक विवाह,

डिंडौरी   10   मार्च, 2026

डिंडौरी   मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा तिथियों का अनुमोदन जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अधिसूचित अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों की परम्पराओं को ध्यान में रखते हुए जिले में चार अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को करंजिया/बजाग, 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को डिंडोरी, 07 मई 2026 (गुरुवार) को शहपुरा तथा 14 मई 2026 (गुरुवार) को अमरपुर/समनापुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न होंगे।

Related Articles

सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र हितग्राही कन्याओं का विवाह शासन की योजना के अंतर्गत कराया जाएगा। इसके लिए विवाह पोर्टल पर तिथियां निर्धारित कर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

कलेक्टर ने जिले के पात्र परिवारों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना का लाभ लेने के लिए समय पर आवेदन करें तथा संबंधित जनपद पंचायत, नगरीय निकाय अथवा सामाजिक न्याय विभाग से संपर्क कर निर्धारित तिथियों पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लें। इससे पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!