

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर जिला धार।। नई दिल्ली में आयोजित “समस्त भारत एस्ट्रोलॉजर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स–2026” कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर ने सम्मिलित होकर। देशभर से आए ज्योतिषाचार्यों और विद्वानों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा में ज्योतिष का विशेष स्थान रहा है। ऐसे कार्यक्रम हमारी ज्ञान प्रमपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद प्रमोद बोरो भी उपस्थित रहे।