

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। ग्राम पंचायत सिंघाना की आदर्श गौशाला जो संपूर्ण क्षेत्र मे सफलतम रूप में संचालित हो रही है। धार्मिक आयोजन व तीज त्योहार गौ भक्त अक्षर गौशाला में मनाने आते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मां हरसिद्धि गौशाला में मनाया गया।
गौ शाला में अखिल भारतीय मारवाड़ी समाज सिंघाना की महिला इकाई द्वारा गौ शाला में उपस्थित गऊ सेवक महिला मण्डल और गऊ सेवकों का सम्मान किया गया। माता बहनों को सम्मानित कर साड़ी, वस्त्र एवम् मिठाई भेंट की गई स्वागत भाषण अलका जैन द्वारा दिया गया। अध्यक्षा श्रीमती प्राची अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में गऊ सेवा को धर्म के प्रति सच्ची सेवा बताया। सचिव ज्योति पारिक ने समाज में मातृ शक्ति के कर्तव्य और महत्व पर प्रकाश डाला। महिला शक्तिकरण प्रमुख रानी अग्रवाल ने गऊ वंश की रक्षा और सेवा हेतु महिला मण्डल को संकल्प दिलाया। श्रीमति सोनम गुप्ता ने गऊ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संध्या पारिक, संतोष खंडेलवाल, चंद्रकांता गोयल, परिधि गर्ग, आयुषी गर्ग, शानू पारिक,भावना गर्ग, उपस्थित रही। गऊ शाला संचालक और उपसरपंच संदीप अग्रवाल और गऊ ग्रास रथ चालक सुनील प्रवासी को भी सम्मानित किया गया।गऊ भक्त दिलीप जोशी, मुकेश मेहता द्वारा उपस्थित मातृ शक्ति का आभार व्यक्त किया गया।