A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर निकाय चुनाव से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, धातकीडीह में 440 लीटर चुलाई शराब व 20 लीटर स्पिरिट जब्त

जमशेदपुर, 11 फरवरी 2026 —

नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिष्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब जब्त की गई है।

उत्पाद विभाग की टीम ने धातकीडीह की संकरी गलियों वाली हरिजन बस्ती में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर, लंबे समय से अवैध शराब बिक्री के लिए कुख्यात अभियुक्त मुन्ना घोष की दुकान एवं मदिरा संचय स्थल पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान—

10 बड़े प्लास्टिक थैलों में रखी लगभग 200 लीटर अवैध चुलाई शराब

Related Articles

6 प्लास्टिक जरीकिनों में भरी 210 लीटर अवैध चुलाई शराब

1 ट्यूब में भरी करीब 30 लीटर चुलाई शराब

1 गोल प्लास्टिक जरीकिन में भरा करीब 20 लीटर स्पिरिट

बरामद किया गया।

इस प्रकार कुल 440 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 20 लीटर स्पिरिट जब्त की गई।

हालांकि, छापेमारी के दौरान अभियुक्त मुन्ना घोष तंग गलियों का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया जारी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब की बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Report: आनंद किशोर, पत्रकार

Akhand Bharat News (ब्यूरो चीफ)

All India Media Association (AIMA)

 

Show More
Back to top button