
*ब्रेकिंग बस्ती…………*
थाना लालगंज जनपद बस्ती
लालगंज थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल।
कोप गांव में 21 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने की सूचना।
मृतक की पहचान रूपेश विश्वकर्मा पुत्र कृष्णचंद विश्वकर्मा निवासी कोप के रूप में हुई।
शनिवार देर रात हुई घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का वातावरण फैल गया।
परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर तत्काल मौके पर पहुंची थाना लालगंज पुलिस टीम।
पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए, मामले को संदिग्ध मानकर जांच जारी।
पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे ऐसे मामलों से लोग चिंतित, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
