


कामां को कामवन बनाने के लिए मन्दिर सेवायताधिकारी ने दिया विधायक को ज्ञापन
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
*प्रथम चरण में मुख्यमंत्री के नाम दिया उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन*
कामां – कामां कामवन धाम के प्राचीन मंदिर श्री राधावल्लभ के सेवायताधिकारी आशुतोष कौशिक नूनू द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए आज सोमवार को स्थानीय विधायक नौक्षम चौधरी को नगर पालिका परिसर पहुँच कर कामां को अतिशीघ्र कामवन नाम दिलाने के लिए अपने श्रद्धालुओं के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सुपुर्द किया।
आशुतोष कौशिक नूनू ने बताया कि ने बताया कि कामां का नाम परिवर्तित कर कामवन करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान सरकार को प्रेषित की। इस मौके पर सेवायताधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए जन जन की यही पुकार कामवन नाम करो सरकार का नारा बुलंद किया। ज्ञापन ने कहा गया कि यह नगरी द्वापर काल से ही शास्त्रों में कामवन नाम से वर्णित है किंतु वर्तमान नाम इस नगरी की पहचान नही है अतः शास्त्र सम्मत व पौराणिक नाम कामवन ही किया जाए यही संस्कृति का संरक्षण व सवंर्धन भी है।
ज्ञापन में कहा कि यह जन भावना है कि कामां का नाम कामवन किया जाए समस्त व्यापारी वर्ग यही चाहता है कि उसकी पौराणिक धार्मिक और शास्त्र सम्मत पहचान वापस हो।
आशुतोष कौशिक ने बताया कि पिछले 2, ढाई साल से कामां कामवन धाम की महीने की पूनो पर सप्तकोसी परिक्रमा उठाई जाती है जिसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ कामां को कामवन बनाना है !
ज्ञापन देने वालों में आशुतोष कौशिक नूनू, राकेश अग्रवाल, वनवारी सोनी, भोला बाबा , घनश्याम गर्ग, कैलाश गर्ग आदि उपस्थित रहे