


खंडेलवाल महिला मंडल राधे ने दिया उपखंड अधिकारी कार्यालय जाकर कामवन मांग का दिया पत्र*
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – डीग जिले के कस्वा कामां के खंडेलवाल महिला मंडल राधे खंडेलवाल समाज के पदाधिकारियों ने कामा उउपखंड अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर कामां का नाम कामवन किए जाने का मांग पत्र सौपते हुए कहा की कामां को सही पहचान दिलाने में आप नीवं के पत्थर का कार्य कर सकती हैं।
महिला मंडल की अध्यक्ष आयुषी खंडेलवाल ने बताया कि महिलाएं भी चाहती हैं कि नगरी को ऐतिहासिक गौरव मिले यहाँ स्थानीय विधायक महिला हैं यहां पंचायत समिति प्रधान व नगरपालिका अध्यक्ष भी महिला है अतः महिलाओं का मान रखते हुए अतिशीघ्र कामवन नाम किया जाए। मांग पत्र में उन्होंने कहा कि है यह नगरी बड़ी ही प्राचीन नगरी है जहां भगवान श्री कृष्ण का बाल्य काल व्यतीत हुआ था। इस नगरी का विष्णु पुराण और गर्ग संहिता में भी कामवन नाम का ही उल्लेख मिलता है।अतः हम सभी की पुरजोर मांग है कि इस नगरी का नाम कामवन किया जाए।
मांग पत्र देने वालो में प्रमुख रूप से
ललिता तमोलिया जिला अध्यक्ष खंडेलवाल समाज,आयुषी खंडेलवाल अध्यक्ष,अनीता सोंखिया उपाध्यक्ष,अंजू कथूरिया कोषाध्यक्ष राजरानी नाटाणी आदि समाज की महिलाएं उपस्थित रही
