A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थाने का निरीक्षण

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

राठ हमीरपुर।शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने राठ तहसील के अन्तर्गत थाना मझगवां का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सर्वप्रथम, थाने के कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर,महिला हेल्पडेस्क,साइबर हेल्प डेस्क,सीसीटीएनएस कक्ष,विवेचना कक्ष, ई-मालखाना और थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया और थाने के अभिलेखों को गहनता से चेक किया गया व समय से लम्बित विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए।

उसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई को चेक किया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही प्रभारी निरीक्षक थाना मझगवां तथा अन्य पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाले आमजन और पीड़ितों से सम्मान जनक व्यवहार करने व जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना मझगवां व अन्य सम्बन्धित अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!