
*राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश का नाम नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड के सेवा रिकॉर्ड में दर्ज, जुलाई में मुंबई में होगा भव्य कार्यक्रम*
प्राप्त जानकारी अनुसार
✍️✍️✍️✍️✍️ प्रभु सिंह बैस की रिपोर्ट
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
जावरा। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने बताया कि नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड के द्वारा 11 सेवा रत्न के नाम उनके सेवा कार्यों के आधार पर दर्ज किए गए। जिसमें जैन दिवाकर विचार मंच के प्रणेता श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्र संत कमल मूनि कमलेश का नाम शामिल किया गया। उपरोक्त संस्था द्वारा जिन 11 हस्तियों का चयन किया गया उसमें से चार आचार्य व साधु भगवंत चार समाजसेवियों एवं तीन जैन समाज की वह धरोहर है जिनकी सेवा कार्य की गाथा स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी।
आपने बताया कि गुरुदेव को यह अवार्ड मिले क्योंकि आपके द्वारा प्राणी मात्र की सेवा भारत के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकल्पों में आपकी प्रेरणा से पूरे भारत में अनेक सेवा प्रकल्प चल रहे हैं जिनमें प्रमुख जेलो में एवं भारत के विभिन्न गांवों व शहरों में आज आपकी प्रेरणा से सैकड़ो की संख्या में गौशालाओं का निर्माण हुआ है, इसलिए उन्होंने जावरा में बैठ कर भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर इस कार्य को संपन्न किया। जुलाई माह में मुंबई में एक बड़े गरिमापूर्ण कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति में आपको यह अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
आज जैसे ही इस अवार्ड की घोषणा की जानकारी अभय सुराणा ने दी जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील संघवी बेंगलुरु महामंत्री अभय श्रीमाल संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना अभा जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्षा कमला भंडारी नासिक, युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन कार्य अध्यक्ष यशजी शाह मुंबई आदि हजारों लोगों ने अपनी बधाइयां प्रेषित करी है।
