

सिद्धार्थनगर. राजेश कुमार गुप्ता प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु के नेतृत्व में थाना कपिलवस्तु पुलिस व एस0एस0बी0 की संयुक्त टीम द्वारा 01 अभियुक्त को कुल-196 नशीली टैबलेट/कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 38/2024 धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त नरेश पुत्र धनई निवासी रेहरवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर निवासी है। बरामदगी में 100 अदद नशीले टैबलेट (NRX ALPRAZOLAM) एवं 96 अदद कैप्सूल (NRX SPASMO–PROXYVON PLUS)। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 शुभकरन साहनी थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर, मु0आ0 प्रदीप कुमार यादव थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर एवं सहायक उ0नि0 जी0डी0 त्रिलोचन 43बीएन एस0एस0बी0 अलीगढवा जनपद सिद्धार्थनगर मय फोर्स रहे।
