

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मुस्करा हमीरपुर। शिक्षा की अलख जगाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, हमीरपुर जिला के मुस्करा विकासखंड स्थित बिहूनी कलां गाँव में 16 फरवरी को ‘लक्ष्य फाउंडेशन’ द्वारा गरीब और वंचित वर्ग के छोटे बच्चों के लिए एक निःशुल्क कोचिंग क्लास का शुभारंभ किया गया। इस पुनीत कार्य को पूरे गाँव का अभूतपूर्व समर्थन मिला है।
कोचिंग का उद्घाटन ज्वाइंट कमिश्नर श्री अमर पाल सिंह द्वारा किया गया था। यह पहल बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में लक्ष्य फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
लक्ष्य फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष और कोचिंग प्रबंधक, इंजी. रमेश राजपूत, ने इस अवसर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, “पैसे महत्वपूर्ण नहीं होते हैं, दिल सबसे बड़ा होता है। हमने यह कोचिंग बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुरू की है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा पाना हर बच्चे का हक है। इसीलिए, जो गरीब वर्ग के बच्चे आर्थिक कारणों से कोचिंग नहीं पढ़ पाते हैं, उन्हें लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा यह मुफ्त कोचिंग दी जा रही है।
इन निःशुल्क क्लासेस में बच्चों को विशेष रूप से नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।बच्चों को नवोदय की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकें भी वितरित की गईं, ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना किसी बाधा के शुरू कर सकें। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। फाउंडेशन के कई महत्वपूर्ण सदस्य और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे श्रीमती उमा लोधी (प्रांतीय महिला प्रभारी),लक्ष्मी प्रसाद,भोजराज,देवेंद्र सिंह,धीरेंद्र कुमार,महेंद्र सिंह,विश्वजीत,बृजेश कुमार वर्मा,इंजी. रमेश राजपूत (जिला अध्यक्ष व कोचिंग प्रबंधक),कुंवर कुशवाहा,भरत पेंटर ,छत्रपाल सिंह राजपूत (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिहूनी कला)
लक्ष्य फाउंडेशन की यह पहल हमीरपुर क्षेत्र में शिक्षा के प्रति एक नई जागरूकता पैदा करने का काम कर रही है, जिससे सैकड़ों बच्चों को बेहतर कल की उम्मीद मिली है।