A2Z सभी खबर सभी जिले की

देशभक्ति का अद्भुत जज्बा अनुशासन और संगठन शक्ति का समन्वय

125 बाल स्वयंसेवक का नगर में निकला पथ संचलन



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। संघ के बाल स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासन, ऊर्जा और देशभक्ति की अनूठी झलक प्रस्तुत करते हुए निकाला गया संचलन नगर में आकर्षण का केंद्र बना रहा। संघ की दृष्टि से कुक्षी जिले के अंतर्गत आयोजित इस पथ संचलन में कुल 125 बाल स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। जिनका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगला माता मंदिर परिसर से हुआ। संचलन निर्धारित मार्गों से होकर चैतन्य धाम परिसर पहुंचा। जहां पथ संचलन का समापन हुआ। इस अवसर पर बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया। बौद्धिक सत्र में प्रमुख वक्ता मुकेश पंवार ने बाल स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ की स्थापना के उद्देश्य, संघ के कार्यों और राष्ट्रनिर्माण में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ का मुख्य ध्येय राष्ट्र के प्रति समर्पण, संस्कार एवं चरित्र निर्माण है, जिसे बाल स्वयंसेवक अपने जीवन में अपनाकर समाज को नई दिशा देते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोहर ओरा ने बच्चों के अनुशासन, परंपरागत वेश भूषा और देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए कहा कि संघ का बाल पथ संचलन समाज में संगठन, एकता और संस्कार का संदेश देता है।

इस अवसर पर सह नगर कार्यवाह रविंद्र सिसोदिया सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचलन के दौरान देशभक्ति का जज्बा, अनुशासन और संगठन शक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। बाल स्वयंसेवकों ने परंपरागत ध्वज वंदन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!